नोवामुंडी भाग 1 से पूर्व जिप सदस्य शंभू हाजरा की बेटी मनीषा ने किया नामांकन

Gua:- नोवामुंडी भाग-1 से जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में बड़ाजामदा निवासी मनीषा कुमारी ने सोमवार को चाईबासा में नामांकन किया। मनीषा कुमारी नोवामुंडी भाग-1 के निवर्तमान जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा की बेटी हैं।

यह सीट महिला के लिये आरक्षित होने की वजह से इस बार शंभू हाजरा की जगह उनकी बेटी मनीषा चुनावी मैदान में उतर रही हैं। अब तक इस सीट से दो लोग ने नामांकन किया है, जिसमें गुवा की देवकी कुमारी और बडा़जामदा की मनीषा कुमारी शामिल हैं। संभावना है कि कुछ और लोग भी चुनावी मैदान में कूदेंगे। मनीषा अपने पिता शंभू हाजरा की विरासत बचाने और पिछले पांच वर्षों के दौरान उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के साथ मतदाताओं के बीच जायेंगी। मौके पर शंभू हाजरा, अरविन्द चौहान, शिव कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र झा, वीरु करुवा, मनीष कुमार पासवान, अजय सिंह, प्रफुल्लो महाकुड़, संजीव राय, मधुसुदन तुबिड, संगीता पान, नीतेश करुवा, मनोज ठाकुर, सुनीता सोरेन आदि दर्जनों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *