चाईबासा : जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में स्वास्थ्य जांच शिविर 25 को

Chaibasa :- चाईबासा जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में आगामी 25 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर का योजन किया जाएगा. यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद एवं महासचिव आशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दी.

 

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को बार एसोसिएशन प्रांगण में प्रातः 10 बजे से ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा. उक्त हेल्थ कैंप में रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, तथा नेत्र जांच की जाएगी। इसके साथ ही कैंप में निशुल्क स्पीच एंड हियरिंग जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. उक्त शिविर में सभी अधिवक्ताओं के साथ-साथ सभी न्यायिक पदाधिकारियों की स्वास्थ्य जांच होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *