चाईबासा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सदर अस्पताल का किया निरीक्षण – ब्लड बैंक जांच पर दिया जोर

Chaibasa (चाईबासा) : झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा पहुंचे। चाईबासा परिसदन में उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Chaibasa HIV Blood Case : थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला गरमाया, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की तीखी टिप्पणी

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक का जायजा लिया और वहां संपादित रक्त जांच प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कैंटीन, दवा वितरण केंद्र, निबंधन काउंटर और विभिन्न वार्डों की स्थिति भी देखी। इस दौरान मंत्री ने मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

सदर अस्पताल चाईबासा का निरीक्षण करते मंत्री इरफान अंसारी
सदर अस्पताल चाईबासा का निरीक्षण करते मंत्री इरफान अंसारी

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अंसारी ने बताया कि थैलेसीमिया मरीजों को हर 15 दिनों में ब्लड की आवश्यकता होती है। वर्ष 2023 से 2025 तक कुल 259 डोनरों से रक्त लिया गया। इनमें से 44 डोनरों की पहचान कर जांच की गई, जिनमें 3 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। कुछ परिवारों में भी एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं चाईबासा में 5 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के प्राथमिक जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की आशंका है, जिसका अंतिम कन्फर्मेशन टेस्ट अभी जारी है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 24 जिलों में ब्लड बैंक केंद्रों की जांच कराई जा रही है और चाईबासा से इसकी शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. भारती मिंज, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा, एसडीपीओ बहामन टुटी समेत कई पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

http://चाईबासा सदर अस्पताल कांड: HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने पर CM ने सिविल सर्जन को किया सस्पेंड

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज