गुवा में बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

Gua (गुवा) : गुवा में शुक्रवार को बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह प्रभात फेरी विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर होते हुए गुवा बाजार तक निकाली गई।

संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

रामनगर में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रेलवे मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तथा सेल के जनरल ऑफिस के सामने स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सेल के महाप्रबंधक एस.पी. दास, आर.के. बंगा, प्रवीण कुमार सिंह, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, डीएवी स्कूल की प्राचार्या माधवी पांडे सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह समिति की ओर से अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

महाप्रबंधक एस.पी. दास ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके प्रेरक योगदान पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने भी बिरसा मुंडा की विचारधारा, उनके ऐतिहासिक महत्व और झारखंडी अस्मिता में उनकी भूमिका को याद किया।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया—

शिक्षा क्षेत्र

  • राजलक्ष्मी सिंकु
  • माधवी पांडे
  • सविता देवी

खेल क्षेत्र

  • सुकराम सांडिल
  • विजय पात्रों
  • अजय लकड़ा
  • कमलजीत सिंह

सामाजिक क्षेत्र

  • सीमा हुरद
  • शताक्षी दास
  • पूनम देवी

स्वास्थ्य सेवा

  • डॉ. प्रियंका रानी पात्रा
  • डॉ. पालोमी सेन सरकार

विशिष्ट सेल कर्मी

  • मंगलु साहू
  • श्रीनिवासन राव
  • कौशल उड़कर

कार्यक्रम का संचालन नरेश दास ने किया जबकि सुशील पूर्ति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

http://गुआ रेलवे साइडिंग में लगातार दूसरी बार मालगाड़ी बेपटरी, मजदूर संगठन ने सीबीआई जांच की मांग की

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप