Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - LIVE UPDATES DAILY - संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
LIVE UPDATES DAILY

संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रबंधन के खिलाफ यूनियनों और ग्रामीणों की एकजुटता
By The News24 Live22/10/2025Updated:22/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251022 WA0037
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : गुवा सेल प्रबंधन की नीतियों और मजदूरों की उपेक्षा से नाराज़ संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में मजदूर बुधवार देर शाम गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स क्लब में एकत्र हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया।

Guwa Mines: गुवा खदान के जेनरल ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन, यूनियन ने 15 दिनों का दिया अल्टिमेटम, कहा, मांगें पूरी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन करेंगे

IMG 20251022 WA0040
संयुक्त यूनियन की बैठक में उपस्थित

आंदोलन की रूपरेखा तैयार

बैठक में संयुक्त यूनियन और जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुवा सेल प्रबंधन को मजदूरों की ताकत दिखाने का समय आ गया है। इसके लिए गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने और आंदोलन को व्यापक बनाने की रणनीति तैयार की गई।

यूनियनों की मुख्य मांगें

गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन कर रहे यूनियनों और मजदूरों ने कई प्रमुख मांगें रखी हैं:

गुवा सेल में प्रस्तावित 19 बाहरी लोगों की बहाली रद्द कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए।

सफाई कर्मियों का रविवारीकरण किया जाए और बंद विभागों में पुनः कार्य शुरू किया जाए।

ठेका मजदूरों की वार्षिक छुट्टी 5 दिन से बढ़ाकर 10 दिन की जाए।

रात्रि भत्ता 45 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए किया जाए।

फाइन्स डिस्पैच माह की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की जाए।

जिन ठेका कर्मियों ने अपने आश्रितों को काम सौंप दिया है, उनके आवास आश्रितों के नाम आवंटित किए जाएं।

कुशलता आधारित अपग्रेडेशन (अकुशल से अर्धकुशल, अर्धकुशल से कुशल) शीघ्र लागू किया जाए।

रिट्रेंचमेंट बेनिफिट, AWA राशि और मेडिकल बुक से वंचित कर्मियों को सुविधा तुरंत मिले।

लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए।

पेंशन भुगतान 58 वर्ष की आयु से लागू हो, साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों का PF व ग्रेचुएटी भुगतान किया जाए।

रेफरल चिकित्सा के यात्रा भत्ता का भी भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी

इस विरोध प्रदर्शन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन सहित कई जनप्रतिनिधि, पांच गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

http://विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन एवं ठेका मजदूरों ने किया बैठक

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#gua sail mines gua gua mines labour union jharkhand west singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d