Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव
Chaibasa

सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

By The News24 Live22/10/2025Updated:22/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251022 072956
रंगोली बनाती सांसद जोबा माझी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) :  सिंहभूम की सांसद जोबा माझी राजनीति की व्यस्तताओं के बीच भी अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई हैं। मंगलवार को संथाल समाज के प्रमुख त्योहार सागुन सोहराई के अवसर पर उनका यह जुड़ाव एक बार फिर साफ नज़र आया। चक्रधरपुर स्थित अपने पंप रोड आवास पर सांसद जोबा माझी को पारंपरिक तरीके से रंगगोली सजाते देखा गया।

हूल दिवस शोषण के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा: जोबा माझी

संथाल समाज का यह पर्व खासतौर पर मवेशियों, खासकर गाय और बैल, को सम्मान देने और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार अच्छी फसल की कामना से भी जुड़ा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान गोधन (गाय-भैंस), हल और खेती-बाड़ी के अन्य औजारों की पूजा की जाती है। ग्रामीण जीवन और कृषि कार्यों में इनका विशेष महत्व होने के कारण इन्हें पवित्र माना जाता है।

IMG 20251022 072956
रंगोली बनाती सांसद जोबा माझी

सिर्फ कृषि और मवेशियों का सम्मान ही नहीं, बल्कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत को भी दर्शाता है। समाज में भाई-बहन के बीच आपसी स्नेह और जिम्मेदारी को मजबूत करने के लिए भी इसे खास अवसर माना जाता है।

सांसद जोबा माझी ने इस मौके पर कहा कि सागुन सोहराई वास्तव में एक फसल उत्सव है, जो प्रकृति और धरती मां के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व संथाल समाज की सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक है। इसमें न केवल कृषि उपकरणों और मवेशियों की पूजा होती है, बल्कि लोग अपने पूर्वजों और बोंगा (पवित्र आत्माओं) की भी श्रद्धापूर्वक वंदना करते हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और राजनीति की व्यस्तताओं के बीच अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि प्रकृति और मवेशियों का हमारे जीवन में कितना अहम योगदान है। सांसद द्वारा खुद रंगगोली बनाना उनके इसी जुड़ाव का प्रमाण है।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी सांसद के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि का अपनी संस्कृति और समाज के साथ इस तरह जुड़ा रहना गर्व की बात है।

http://नारी में हर चीज को सजाने, संवारने की शक्ति : सांसद जोबा माझी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#जोबा माझी chaibasa chaibasa news jharkhand jharkhand news west singhbhum आदिवासी संस्कृति चक्रधरपुर समाचार पारंपरिक पर्व रंगगोली संथाल समाज सागुन सोहराई पर्व सिंहभूम सांसद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d