आदित्यपुर के डॉ. आनंद आर्य का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ में चयन ​BCCI अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में संभालेंगे बतौर स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट बड़ी जिम्मेदारी

आदित्यपुर : प्रतिभाशाली स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आनंद आर्य ने अपने समर्पण और विशेषज्ञता के दम पर राष्ट्रीय खेल पटल पर नई पहचान बनाई है।

Adityapur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनआईटी में ‘माय भारत – खेलो इंडिया संवाद’ का भव्य आयोजन, मेजर ध्यानचंद को किया गया नमन; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रधानमंत्री

डॉ. आनंद का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) की ओर से बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए टीम फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड का मान बढ़ा है।

​डॉ. आनंद आर्य ने स्पोर्ट्स एंड रिहैबिलिटेशन फिजियोथेरेपी में मास्टर डिग्री हासिल की है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने करीब सात वर्षों तक निरंतर अकादमिक अध्ययन, कड़े क्लिनिकल प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव के जरिए अपनी पेशेवर दक्षता को निखारा है। खेलों के प्रति गहरी रुचि रखने वाले डॉ. आनंद का प्राथमिक लक्ष्य युवा खिलाड़ियों को मैदान पर चोटों (इंजरी) से बचाना, चोटिल खिलाड़ियों के त्वरित रिहैबिलिटेशन में मदद करना और उन्हें शत-प्रतिशत फिटनेस के साथ मैदान पर वापसी कराना है।

 

​हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ जैसे प्रतिष्ठित बोर्ड के साथ जुड़ना उनके करियर का एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उनके पिता डॉ. हिमांशु शेखर भारती भी शहर के जाने-माने और अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जिनके मार्गदर्शन में डॉ. आनंद ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कदम बढ़ाया।

 

​डॉ. आनंद आर्य की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिवारजनों, वरिष्ठ चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

http://राष्ट्रीय खेल में पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच खिलाड़ी एवं एक ऑफिशियल झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *