आदित्यपुर : आदित्यपुर, हरिओम नगर निवासी समाजसेवी एवं ‘बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीज’ के डायरेक्टर अमरनाथ ठाकुर को सामाजिक सरोकार और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए सम्मानित किया गया है।


Adityapur : वार्ड 17 के समाजसेवी दीपक चौधरी को भाजपा नेता अमरनाथ ठाकुर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

आदित्यपुर एमआईजी स्थित काली पूजा पंडाल के भव्य उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें अंगवस्त्र (शॉल), पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अमरनाथ ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों को आजीविका से जोड़ना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इस अवसर पर काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने भी उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा की जमकर प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ ठाकुर अपनी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी संस्था में कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी वैधानिक सुविधाओं व लाभों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि का संपूर्ण श्रेय अपने समर्पित कर्मचारियों और संघर्ष के दिनों के साथियों को दिया।

कार्यालय में कर्मचारियों संग दीपावली पूजन कर बांटी खुशियां
इधर, दीपावली के पावन अवसर पर एजेंसी कार्यालय में विशेष लक्ष्मी-गणेश पूजन का आयोजन किया गया। अमरनाथ ठाकुर ने सभी कर्मचारियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। पूजनोपरांत सभी कर्मियों के बीच उपहार व मिठाइयां बांटी गईं। उन्होंने कहा कि उनके कर्मचारी ही उनकी असली ताकत हैं और उनके कल्याण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।







