Adityapur: धनतेरस पर आदित्यपुर- 2 के ‘निर्मला ज्वेलर्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, चांदी के सिक्कों और बर्तनों की जमकर हुई खरीदारी; मिले आकर्षक उपहार, देखें Video

आदित्यपुर : धनतेरस के पावन अवसर पर आदित्यपुर के बाजार में रौनक और खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखा गया। आदित्यपुर-2, रोड नंबर 4 स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान ‘निर्मला ज्वेलर्स’ में सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Adityapur: धनतेरस-दिवाली पर एक्शन में आदित्यपुर पुलिस: सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी, ट्रैफिक जाम और हुड़दंगियों पर कार्रवाई

देखें Video

परंपरा, शुद्धता और आधुनिक डिजाइनों के भरोसे के बीच देर शाम तक प्रतिष्ठान में ग्राहकों का तांता लगा रहा। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर जयप्रकाश शर्मा ने सभी आदित्यपुर वासियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाजार का रिस्पॉन्स पिछले वर्षों की तुलना में बेहद शानदार और उत्साहवर्धक रहा है। धनतेरस पर चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इससे घर में सुख, शांति और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसी आस्था के चलते ग्राहकों ने पूजन के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के, चांदी के बर्तन, नोट और मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा सोने के फैंसी व पारंपरिक जेवरों की भी खासी मांग रही।

​त्योहार की खुशी को दोगुना करने के लिए निर्मला ज्वेलर्स द्वारा हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार और विशेष ऑफर्स दिए गए, जिसे ग्राहकों ने खूब सराहा। ग्राहकों ने बताया कि शुद्धता की गारंटी और पारिवारिक व्यवहार के चलते वे वर्षों से इसी प्रतिष्ठान पर भरोसा जताते आए हैं।

http://Adityapur Food safety inspection team raids: मिठाई दुकानों पर दिवाली की देर रात खाद्य सुरक्षा जांच दल का धावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *