आदित्यपुर के ‘न्यू निर्मला ज्वेलर्स’ में धनतेरस पर विशेष ऑफर, आकर्षक आभूषणों ने मोहा ग्राहकों का मन VIDEO

आदित्यपुर : धनतेरस के पावन अवसर पर शेरे पंजाब चौक स्थित दयाल ट्रेड सेंटर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान ‘न्यू निर्मला ज्वेलर्स’ में ग्राहकों का भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी के लिए दुकान में लोगों का तांता लगा रहा।

 

Video

​प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर नीतू शर्मा ने बताया कि सोने-चांदी की दरों और कम मेकिंग चार्ज के कारण बाजार में काफी सकारात्मक माहौल और उत्साह है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराए गए हैं, जिसके चलते पुराने और नए दोनों ही ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
​वहीं, प्रोपराइटर रवि प्रकाश शर्मा ने बिक्री के रुझान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बार चांदी के सिक्कों के अलावा पारंपरिक शुभ प्रतीकों की जबरदस्त मांग है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों के साथ-साथ चांदी की मछली, हाथी और कछुए की मांग इतनी अधिक रही कि कई आइटम लगभग आउट ऑफ स्टॉक होने की कगार पर पहुंच गए।
​दुकान में खरीदारी करने आए ग्राहकों ने भी प्रतिष्ठान की शुद्धता, उचित मूल्य और बेहतरीन सेवा पर भरोसा जताया। पूरे दिन शोरूम में रौनक बनी रही और ग्राहकों ने धनतेरस के विशेष ऑफर्स का भरपूर लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *