पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर किया घायल, गुवा सेल अस्पताल में भर्ती

Gua (West Singhbhum) / गुवा (पश्चिमी सिंहभूम) : गुवा के रामनगर स्थित सेवा नगर में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार देर शाम एक पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 सेल के स्टील सचिव संदीप पौंड्रिक पहुंचे गुवा, राजाबुरु खदान का किया निरीक्षण

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप करुवा का अपनी पत्नी सुरेखा करुवा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर संदीप ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। अचानक हुए इस हमले में महिला के सिर, आंखों के नीचे और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घायल महिला किसी तरह गुवा थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना घरेलू विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता रहा है, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया। फिलहाल, घायल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

http://राइफल साफ करने के दौरान चली गोली से गुवा थाना में पदस्थापित हवलदार बारगी उरांव की हुई मौत

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप