Adityapur :हाइड्रा की ऑटो से टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पास शनिवार शाम हाइड्रा और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना शाम तकरीबन 5:00 बजे की बतायी जा रही है. जब तेज गति से आ रहे ऑटो की सीधी टक्कर हाइड्रा गाड़ी से हो गई ।जिसमें ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क यातायात बाधित रहा। इधर सड़क दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को दी गई। वही मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता दिग्विजय भारत, युवा समाजसेवी सुशांत सिंह राजपूत ने गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां चालक का एक पैर टूट गया है। घटना के बाद हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *