Ichagarh two bike thieves arrested: ईचागढ़ पुलिस को सफलता, चुराए गए बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के ईचागढ़ पुलिस को बाइक चोरी मामले में सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने बाइक चोरी की घटना संज्ञान में आने के बाद तत्परता दिखाते हुए आदित्यपुर के रहने वाले दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है.जिनके पास से चुराया गया बाइक समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.

मामले के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 फरवरी कि रात तकरीबन 9 बजे तिरुलडीह थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी कर ईचागढ़ पातकुम के रास्ते चौका जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. जिसके बाद पातकुम ग्राम में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस बीच चुराए गए बाइक पर सवार धीरज कुमार तांती एवं सूरज सोय को स्थानीय लोगों के प्रयास से धर दबोचा गया. बाइक सवार दोनों आरोपियों द्वारा कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने तलाशी के क्रम में इनके पास से चुराए गए बाइक के साथ कुछ चाभियाँ, दो मोबाइल फोन और 9 हजार नगद रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालड़ीह बस्ती के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *