चाईबासा: नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाया था आईईडी बम, बरामद कर किया नष्ट

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और यही कारण है कि पुलिस जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसी दौरान आज सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में एक 2 किलो का आईईडी बरामद किया गया. जिसे उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाया था आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया नष्ट

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान 25.07.2024 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक 2 किलो का आईईडी (I.E.D) बरामद किया गया. सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. नक्सलियों के खिलाफ संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा पुलिस ने 15 किलो का आईईडी किया बरामद, किया गया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ