अवैध लौह अयस्क की तस्करी पर लगेगी लगाम, झारखंड-उड़िसा बॉर्डर पर लगाया गया चेकनाका

Chaibasa/Gua:- पश्चिम सिंहभूम के लौहांचल कहा जाने वाला बडा़जामदा ओपी अन्तर्गत झारखण्ड-ओडिशा सीमा पर विशेष चेकनाका लगाकर लौह अयस्क समेत तमाम प्रकार की खनिजों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

झारखण्ड- ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र एवं दोनों सीमावर्ती राज्यों में लौह और मैगनीज की दर्जनों वैद्य व अवैध खादानें होने की वजह से इस क्षेत्र से निरंतर लौह व मैगनीज अयस्क की तस्करी होते रहती है। तस्कर हमेशा फर्जी माईनिंग चलान व अन्य कागजात का इस्तेमाल कर एक-दूसरे राज्यों से खनिज सम्पदाओं की तस्करी करते रहते है। इस अवैध तस्करी को रोकने हेतु झारखण्ड सरकार ने सख्त आदेश जारी किये है। इसके बाद पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त के आदेश पर खनन विभाग, जिला पुलिस व वन विभाग समेत पूरी प्रशासनिक टीम इस अवैध तस्करी को रोकने के कार्य में जूट गई है। इसी के मद्देनजर बडा़जामदा ओपी अन्तर्गत झारखण्ड-ओडिशा सीमा पर एक चेकपोस्ट एवं टेंट लगाकर झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारी व जवान ओडिशा से लौह व अन्य अयस्क लेकर आने वाली वाहनों के कागजातों की निरंतर जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *