चाईबासा में कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का पुतला, कहा – भाजपा शासन में आदिवासियों को किया जा रहा प्रताड़ित एवं अपमानित

पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

Chaibasa : मध्य प्रदेश राज्य के भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में बुधवार शाम को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक, चाईबासा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कार्यक्रम प्रभावशाली तरीके से आयोजित कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा: कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पंचायत स्तर से लेकर गांव गांव और घर-घर तक पहुंचाने को लेकर हुई बैठक

पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है. यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है. भाजपा का आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है.

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की नितिमा बारी, दिकु सावैयां, कैरा बिरुवा, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, ईस्माईल सिंह दास, सिकुर गोप, सत्यशिला हेम्ब्रम, लक्ष्मी हेम्ब्रम, रीता पुरती, मालती कालुण्डिया, राम सिंह सावैयां, धनश्याम गागराई, रंजीत यादव, विश्वनाथ तामसोय, इम्तियाज खान, हरीश चन्द्र बोदरा, रितेश कुमार तामसोय, जहाँगीर आलम, अशोक सुंडी, ललित कर्ण, संजय रवि, मो.सलीम , राकेश कुमार सिंह, अमित मुखी, मथुरा चंपिया, मोहित सुल्तानियां, बिरसा बारजो, गोपाल बोदरा, मुकेश कुमार, सिंगराय गोप, राहुल दास, संतोष सिन्हा, मुकेश दास, रूप सिंह बारी, महीप कुदादा, राजेश दास , नारायण तुबिद , दीपक सोनकर, ब्रज मोहन देवगम, राजू कारवा, सुशील कुमार दास
आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा : नेपाल से लौटने पर कबड्डी कोऑर्डिनेटर जयंती देवगम का स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती