रक्षाबंधन में सपरिवार घर छोड़कर गांव जाना बीसीसीएल कर्मी को पड़ा महंगा, चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ

Dhanbad :- कोयलांचल धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बीसीसीएल कर्मी को सपरिवार रक्षाबंधन के मौके पर गांव जाना महंगा पर गया. घर में किसी व्यक्ति के नहीं होने का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपए के नकदी और गहने और कीमती सामान समान पर हाथ साफ कर दिया.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : वासेपुर में दुकानदार पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

परिवार को घटना की जानकारी तब मिली जब वह बिहार के आरा से वापस लौटे तो पाया कि घर में ताले टूटे हुए हैं और सभी घरों के ताले तोड़कर घर में मौजूद कीमती सामान बैटरी इन्वर्टर नकदी और सोने चांदी के गहने गायब है. घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को शुक्रवार रात को ही दी लेकिन पुलिस अगले सुबह घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की.

पुलिस की कार्यशाली से परिवार में नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है और जिस तरह से FIR दर्ज कराई जाएगी. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

वही पीड़ित परिवार के सदस्य अजय सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग जगह पर रक्षाबंधन के मौके पर बाहर गए हुए थे इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और 3 लाख से अधिक किस नकदी और गहने लेकर चलते बने. उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में बेटी की शादी हुई थी और वह पहली बार भाई को राखी बांधने मायके आई हुई थी और सभी परिवार आरा गए हुए थे. नवविवाहिता के गहनों को भी चोरों ने नहीं छोड़ा और परिवार का जमा पूंजी लेकर चलते बने.

इसे भी पढ़ें :- http://धनबाद : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैस पाइपलाइन की चोरी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, ट्रक एवं भारी संख्या में पाईप जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *