Chaibasa : 43 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के 24 मास्टर एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाएंगे अपना दम

Chaibasa :- कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 14 फरवरी से आयोजित 43 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के 24 मास्टर एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम का लोहा मनवाएंगे. मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के 35 से 55 से अधिक आयु वर्ग के एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

 

 

 

पश्चिमी सिंहभूम के चैंपियन मास्टर एथलीट विजय बाड़ा ने जानकारी दी है कि बीते दिसंबर ‘2022 में जमशेदपुर में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता में आयोजित चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला है. उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप पश्चिमी सिंहभूम के एथलीट मुख्यत: 100मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 800मीटर, 1500 मीटर, 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़, ट्रिपल जंप, लंबी कूद, ऊंची कूद, आदि विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे. एथलीटों में विजय बाड़ा के साथ अर्जुन महाकुड़, तिलक बारी, बलभद्र मेलगांडी , बामिया सिंकू, कार्तिक बारी, सिद्धार्थ पाडे़या, गोविंद बिरुवा, भीम सिंह देवगम, राजेश कुमार नाग , विनय कुमार महतो, सुनील शर्मा, सुभाष चन्द्र मुर्मू, यशोदा बोयपाई, मुन्ना बिरुली, देवराज सामंता, पार्वती सामंता, मोटाय देवगम,सुखराम लागुरी, नरपति लागुरी, जनेन सावैयां, बीरबल पुरती,पीजी सोय और‌ अनुप कुमार नाग शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप