Adityapur Chhath Ghat : बालू माफियाओं ने बिगाड़ी सालडीह घाट की सूरत, प्रशासक रवि प्रकाश ने खुद संभाली कमान,अमित सिंह बॉबी की मांग पर सालडीह छठ घाट की सफाई व मरम्मत शुरू

Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सालडीह छठ घाट की जर्जर स्थिति को लेकर नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर अमित सिंह बॉबी ने गहरी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से घाट की तत्काल मरम्मत और साफ-सफाई की मांग की थी। इस पर रविवार को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश स्वयं सालडीह पहुंचे और दो जेसीबी मशीनों की मदद से घाट को दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू कराया।

ये भी पढ़े:-Adityapur Saldih Basti Baha Parv: सालडीह बस्ती सरना टोला बाहा पर्व में शामिल हुए झामुमों नेता गणेश महाली – कृष्णा बास्के, रबिन्द्र बास्के ,आदिवासियों के परंपरा को बढ़ाने का लिया संकल्प

प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि सालडीह खरकई घाट की स्थिति अवैध बालू उठाव के कारण बेहद खराब हो गई है। दीपावली के बाद घाट की मरम्मत की गई थी, लेकिन बालू माफियाओं द्वारा घाट किनारे गहरे गड्ढे बना दिए जाने से छठ व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं, निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी ने कहा कि सालडीह घाट एक प्रमुख छठ घाट है, जहां सालडीह मांझी टोला, आशियाना और आसपास के इलाकों से हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष लोक आस्था के इस महापर्व में शामिल होते हैं। ऐसे में नगर निगम को दीपावली के तुरंत बाद ही घाटों की मरम्मत और सफाई अभियान चलाना चाहिए था।

नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि आदित्यपुर समेत गम्हरिया क्षेत्र के सभी छठ घाटों की पहचान कर वहां सफाई, मरम्मत और लाइटिंग व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी, सिटी मैनेजर रवि भारती, देवाशीष प्रधान, सूरज सेठ और सौरभ कुमार, सत्यम भारद्वाज सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

http://Adityapur Firing: गोलियों से थर्राया सालड़ीह बस्ती ,अपराधी दीपक मुंडा व सुजय नंदी हत्याकांड के मुख्य गवाह पर अपराधियों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!