Chaibasa: कोरोनारोधी टीका लेने के क्रम में दो छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ी, दोनों छात्राएं खतरे से बाहर

Chaibasa:- पश्‍च‍िम स‍िंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के मधुसूदन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लेने के क्रम में दो छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ गई. तबियत बिगड़ने पर दोनो छात्राओं को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चक्रधरपुर में मधुसूदन पब्लिक स्कूल की छात्रा त्रिपूर्ण प्रसन्न लक्ष्मी और प्रीत‍ि मंडल की तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद में दोनों को छात्राओं को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है, इनमें से छात्रा प्रीति मंडल को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे ऑक्सीजन लगा दिया गया है. हालांकि, दोनों छात्राओं का रक्‍तचाप भी असामान्‍य हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में दोनों को स्‍लाइन भी चढ़ाया जा रहा है. दोनों ही छात्राएं कक्षा सात में पढ़ती हैं.

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ मोईन अख्तर अंसारी ने बताया क‍ि दोनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं. दोनों का इलाज जारी है. किसी प्रकार की कोई दिक्कत की बात नहीं है, जल्द ही दोनों स्वस्थ होकर घर लौट जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *