Gamharia Awareness program on witchcraft eradication: सीडीपीओ कार्यालय द्वारा आयोजित डायन प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम में डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की दी गई जानकारी

Gamharia: बाल विकास परियोजना कार्यालय आदित्यपुर -गम्हरिया द्वारा जयकान गांव में डायन प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम- 2001 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां महिलाओं को कार्यक्रम आयोजित कर दी गई।

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जयकान गांव के पंचायत भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में गम्हरिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, दुर्गेश नंदिनी ने ग्रामीण महिलाओं समेत सेविका एवं सहायिकाओं को भी जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में डायन प्रथा उन्मूलन क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही पद्मश्री छुटनी महतो को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातों और नियमों को ग्रामीण महिलाओं के बीच रख उन्हें विशेष तौर पर जागरूक किया। कार्यक्रम में पद्मश्री छुटनी महतो ने डायन कहकर प्रताड़ित करने जैसे गंभीर मुद्दों पर कानूनी कार्रवाई संबंधित नियमों को भी महिलाओं को बताया गया. मौके पर बाल विकास परियोजना से जुड़े योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला समेत आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं उपस्थित थी.

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत