Jamshedpur:शंकरपुर कबीर आश्रम का 38वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

जमशेदपुर | परसुडीह शंकरपुर सदगुरु कबीर आश्रम का 38वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सदगुरु कबीर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी थे। उन्होंने ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

परिसदन, जमशेदपुर में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

समारोह के दौरान महंत जयप्रकाश साहेब द्वारा सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती संपन्न कराई गई। इसके पश्चात आश्रम से जुड़े वरिष्ठ एवं श्रद्धालु भक्तों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राउरकेला, जादूगोड़ा, रांची, बोकारो सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई।

मौके पर समाजसेवी ज्वाला सिंह लोधी, अशोक गुप्ता, महंत सम्मुख साहेब, महंत कार्तिक दास साहेब, बलराम दास साहेब, साहेब दास, पूर्णिमा साहू, प्रेम दास, भावना देवी, मेघा सिंह, शेखर सहू, विवेक कुमार, आनंद दास साहू, किशन लाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महंत सन्मुख दास साहेब ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेमा साहू ने किया।

http://जमशेदपुर में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन व टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा, अपर उपायुक्त ने दिए निर्देश