Ranchi LJP Meeting: रांची में बीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में LJP (R) की अहम बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती का संकल्प

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के तपोवन मंदिर स्थित प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संगठन का विस्तार और चुनावी तैयारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी नगर निकाय चुनावों में पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने हेतु ‘बूथ स्तर पर कमिटी गठन’ का निर्देश दिया गया है। पार्टी का लक्ष्य हर वार्ड और हर बूथ तक चिराग पासवान के विजन को पहुँचाना है।
​इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनोज पासवान सहित झारखंड के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को ले जाया जाएगा। बीरेंद्र प्रधान ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी का आधार बढ़ रहा है और निकाय चुनाव में पार्टी एक सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी। ​संगठन की मजबूती के साथ-साथ बैठक में स्थानीय समस्याओं और जनता के मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें पार्टी चुनावी घोषणापत्र में प्राथमिकता देगी।

http://कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

Share करें

✓ Link copy हो गया!