Jamshedpur crime : बागबेड़ा में हुई फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur (जमशेदपुर) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 4 में अज्ञात अपराधियों ने गोली चलने की घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात में महेश प्रसाद को गोली लगी है, जिसमे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद महेश घायल अवस्था में ही बाइक चलाकर टीएमएच अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उसे कनपटी और गाल के पास गोली लगी है.

जानकारी के अनुसार संदीप सिंह ने महेश को गोली मारी है. शुक्रवार शाम संदीप सिंह उसके घर में घुसा और फायरिंग कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

रक्तदान शिविर जमशेदपुर

Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह