Jamshedpur: जमशेदपुर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स ऑफिसर हसन इमाम के घर पहुंचे गणमान्य,पुरेंद्र नारायण सिंह समेत खेल और राजनीति जगत की हस्तियों ने शिरकत कर अमन-चैन की दुआ मांगी

टाटा स्टील स्पोर्ट्स

​जमशेदपुर: ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर टाटा स्टील के मैनेजर (हेल्थ एंड वेलनेस, स्पोर्ट्स डिवीजन) और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी व कोच हसन इमाम मल्लिक के आवास पर जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके घर पहुँचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की हार्दिक बधाई दी।

Adityapur Eid 2026: कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने खुर्शीद आलम के आवास पहुँचकर दी ईद की बधाई, आपसी भाईचारे का दिया संदेश
​मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के चीफ व दिग्गज गोल्फर फरजान हिरजी (उपाध्यक्ष, इंडियन गोल्फ), वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार और संजीव महतो सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

​अमन और तरक्की की दुआ

इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने देश और दुनिया में शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हम दुआ करते हैं कि पूरे विश्व और हमारे देश में अमनो-अमान बहाल रहे और झारखंड राज्य में हमेशा खुशहाली बनी रहे।” मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री को दी बधाई

पुरेंद्र नारायण सिंह ने इस खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने राज्य की प्रगति में उनके निरंतर योगदान की सराहना की और झारखंड के समस्त मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

http://चाईबासा ईदगाह में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं