Jamshedpur Jyoti Murder Case:कांट्रैक्ट किलर से पति रवि ने ही कराई ज्योति अग्रवाल की हत्या, दो साल से बना रहा था मर्डर प्लान, पति समेत शूटर गिरफ्तार

 

 

 

 

 

सरायकेला के चांडिल अनुमंडल पुलिस ने जमशेदपुर के सोनारी बेस कॉलोनी निवासी ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी पति रवि अग्रवाल और सभी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. शूटर सीतारामडेरा के रहने वाले हैं. इसकी पुष्टि सरायकेला खरसावां एसपी ने की है. 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : रेलवे ट्रैक पर बरामद चार शवों के हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 5 अभियुक्तों को भेजा गया जेल, देखें Video

 

बताया जाता है कि हत्याकांड की साजिश पति ने ही रची थी. मोटी रकम देने का सौदा हुआ था. उसी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं. पति रवि ने भी एसपी के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है. एसपी का कहना है कि हत्याकांड में रवि समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सोमवार सुबह 11:30 बजे पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

 

 हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद 

 

 

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विगत कई वर्षों से बनती नहीं थी. बार-बार विवाद व मारपीट भी होती थी. इसी कारण रवि ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. उसी के तहत बीते दिसम्बर माह में भी पत्नी की हत्या की योजना विस्टुपुर के एक रेस्टोरेन्ट में करनी थी परन्तु प्लान कामयाब नहीं हो पाया. रवि करीब दो वर्षों से हत्या करने की फिराक में था. अंतिम प्लान कान्दरवेड़ा का बना जहां होटल में खाना खिलाने के बाद बाहर ज्योति का काम तमाम कर दिया गया. हत्यारे मोटरसाइकिल से घटनास्थल पहुंचे व पहले पति पर गोली चलाने का नाटक किया. उसके बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद हत्यारे भागने में सफल भी रहे. शूटरों को रवि के द्वारा तय रकम में से कुछ रकम का भुगतान कर दिया गया था. शेष रकम का भुगतान बाद में करना था. ज्योति के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने पहले भी अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी. अपनी बहन को भी बताया था. लेकिन दोनों ने ज्योति की बातों के हल्के में लिया.

 

2 साल से बना रहा था हत्या की योजना

 

रवि ने पुलिस को बताया कि वह 2 साल पूर्व से ही ज्योति की हत्या का प्लान बना रहा था. एक बार दोनों गैंगटॉक घूमने गए थे, जहां ज्योति का गला दबाकर भी हत्या करने का प्रयास किया था. लेकिन सफल नहीं हो पाया. इसके बाद बीते 2 माह से वह फिर से ज्योति की हत्या का प्लान बनाने लगा. उसने शूटर को कुछ रुपये दिए और हत्या का दिन, समय और जगह तय किया था. ज्योति अग्रवाल उर्फ स्वीटी को रास्ते से हटाने की योजना पहले से ही पति रवि अग्रवाल ने बनाई थी. योजना के आधार पर ही वे पत्नी और बेटी के साथ मिनी पंजाब होटल में खाना खाने के लिए गए हुए थे. खाना खाकर लौटते समय प्लान-वे में चांडिल के कांदरबेड़ा में रवि अग्रवाल ने उल्टी का बहाना बनाकर कार खड़ी की थी. इसके बाद बाइक सवार शूटर वहाँ पहुंच गए और प्लान के तहत रवि अग्रवाल की बजाए ज्योति अग्रवाल को गोली मारी. रवि अग्रवाल अपनी प्लान के मुताविक चैंबर ऑफ कामर्स को घटना की जानकारी देते हैं, और मामले को दूसरे तरफ मोड़ने के लिए अपनी नई कहानी बताते हैं. इसके बाद सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स उसी के आधार पर पुलिस पर दबाव बनाता है. रंगदारी का मामला बनाकर पति रवि ने पुलिस को बरगलाने का काम किया।

 

कितने में दी हत्या की सुपारी , हत्याकांड के अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से दूर

 

 

ज्योति की सुपारी कितने में दी गई थी. इसका खुलासा तो पुलिस ही करेगी. अभी पुलिस को लग रहा है कि इस मामले में बहुत कुछ हाथ आ सकता है. पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य औजारों को भी बरामद करने में लगी हुई है. मामला का उद्भेदन करने में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां की पुलिस टीम काम कर रही है. मामले की हर गुत्थी से पुलिस रू-ब-रू हो रही है. मामले में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि घटना के बाद टीम बनाकर छापेमारी के दौरान 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस टीम अभी मामले में काम कर रही है.

http://चाईबासा : रेलवे ट्रैक पर बरामद चार शवों के हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 5 अभियुक्तों को भेजा गया जेल, देखें Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *