Jamshedpur New Year Party: पर्ल होटल गम्हरिया में न्यू ईयर ईव ‘कॉस्मिक 2026’ का भव्य आयोजन 31 दिसंबर को लाइव म्यूज़िक, डीजे नाइट और भोजपुरिया स्टार विकेश सहाय की परफॉर्मेंस बनाएगी रात यादगार

आदित्यपुर। गम्हरिया टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित द पर्ल प्रीमियर बुटीक होटल इस वर्ष न्यू ईयर ईव पर अपने खास आयोजन “कॉस्मिक 2026” के साथ शहरवासियों को एक प्रीमियम जश्न का अनुभव देने जा रहा है।

Adityapur BOPTER Industry Meet (आदित्यपुर): इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार होंगे युवा, आदित्यपुर में हुआ उद्योग सम्मेलन

यह विशेष कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे से स्काई पार्क, 7वीं मंज़िल एमटीसी बिल्डिंग में शुरू होगा

जहाँ लग्ज़री माहौल, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजन मेहमानों का स्वागत करेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए एडमिन मैनेजर अमृता धांजल, सेल्स हेड बासुकीनाथ चौबे, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट राजीव विल्सन ने बताया कि कार्यक्रम की मेज़बानी समिता करेंगी, जबकि मुख्य आकर्षण होंगे मशहूर भोजपुरी गायक विकेश सहाय, जो अपनी लाइव परफॉर्मेंस से माहौल को खुश्नुमा बनाएंगे। इसके अलावा “वैस ब्लास्ट” डीजे नाइट दर्शकों को पूरी रात मनोरंजन और संगीत की दुनिया में डूबोए रखेगी। इस कार्यक्रम में शामिल मेहमानों के लिए अनलिमिटेड बुफे (शाकाहारी एवं मांसाहारी), अनलिमिटेड स्टार्टर, आइलैंड बार, ड्रिंक्स, आतिशबाज़ी, गेम्स, केक कटिंग सेरेमनी और बेस्ट कपल आउटफिट अवॉर्ड जैसी कई विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। द पर्ल होटल का उद्देश्य इस रात को कपल्स, परिवारों और फ्रेंड्स ग्रुप के लिए यादगार बनाना है।

प्रवेश पास किफायती दरों पर उपलब्ध हैं – स्टैग पास ₹799, कपल पास ₹999 और फैमिली पास ₹2499 (2 वयस्क + 3 बच्चे)। सीमित सीटों को देखते हुए होटल प्रबंधन ने अग्रिम बुकिंग की सलाह दी है।

http://आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में 16–17 जनवरी को दो दिवसीय भव्य ‘रक्षा एक्सपो’ का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *