Jamshedpur Police Action : डिमना रोड में मारपीट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चापड़ व हथियार बरामद

जमशेदपुर: गोलमुरी मारपीट कांड में गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार

जमशेदपुर (गोलमुरी): गोलमुरी थाना क्षेत्र के डिमना रोड, लाइन नंबर-27 स्थित मकान संख्या-388 के सामने हुई जानलेवा मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन प्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 जनवरी 2026 को सरबजीत सिंह (उम्र 35 वर्ष) पर 10–15 लोगों ने चापड़, बसूला, लाठी-डंडा समेत अन्य घातक हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर पीड़ित द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाना कांड संख्या-06/2026 दर्ज किया गया।

Jharkhand Crime News: नौकरी नहीं मिली तो बना चोर, दुमका पुलिस ने पढ़े-लिखे युवक को 20 मोबाइल और लैपटॉप के साथ पकड़ा

Jamshedpur: गोलमुरी मारपीट कांड में गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार
जमशेदपुर : गोलमुरी मारपीट कांड में गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार

13 जनवरी को हुई छापेमारी, तीन आरोपी दबोचे गए

पुलिस अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी 2026 को छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें इस कांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Jamshedpur: गोलमुरी मारपीट कांड में गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

मोटो जुनेद राजा उर्फ जुनेद (21 वर्ष), निवासी – गोलमुरी मुस्लिम बस्ती
ओवैश अंसारी उर्फ उवैश (22 वर्ष), निवासी – लाइन नंबर-03, डिमना रोड
सोहेल हुसैन खान उर्फ सोहेल (21 वर्ष), निवासी – बी ब्लॉक, बजरंगनगर

तीनों आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 चापड़, 1 चाकू, 1 ताला कटर, 3 मोबाइल फोन, गांजा पीने वाले 2 चिलम, तास की पत्ती, लाल-काले रंग का एक गमछा बरामद किया है।

पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोलमुरी थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गंभीर धाराएं और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोलमुरी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल की टीम शामिल रही, जिनकी तत्परता से मामले का खुलासा संभव हो सका।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

http://Jamshedpur Police Got Success : कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस के लिए बना हुआ था सिर दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *