Jamshedpur Ram katha :जमशेदपुर गोपाल मैदान में श्री राम कथा का आयोजन 12 से 18 मार्च तक

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गाेपाल मैदान में पहली बार श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां शाम 4 से रात 8 बजे तक सूरत (गुजरात) से परम पूज्य सत् श्री संगीतमय राम कथा पर प्रवचन देंगे। बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजक श्री राम कथा समिति की ओर से सुरेश सोन्थालिया ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।
सभी के लिए कुर्सी की व्यवस्था है, तो वर्षा से बचाव के लिए पक्का पंडाल बनाया गया है।पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई है। इस अवसर पर स्वामी जी के शिष्य सर्वमंगल स्वामी ने बताया कि स्वामी जी स्वामीनारायण सम्प्रदाय के वरिष्ठ संत हैं। वे लगभग 20 वर्ष से श्री राम कथा कह रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों के अलावा दुबई, अमेरिका, युगांडा, केन्या आदि में भी प्रवचन दे चुके हैं।
इस अनुष्ठान में बतौर अतिथि केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय आदि आमंत्रित किए गए हैं।
बिष्टुपुर राम मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा
 श्री राम कथा से पूर्व अपराह्न 3 बजे बिष्टुपुर स्थित श्री राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें लगभग 300 महिलाएं कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए गोपाल मैदान तक जाएंगी।यहां कथा से पूर्व यजमान पोथी पूजन और व्यासपीठ का पूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप