जमशेदपुर एसएसपी ने आवासीय विद्यालय के बच्चों के दीपावली मानकर बांटी खुशियां

Jamshedpur :- जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने परिवार संग गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र पब्लिक स्कूल आवासीय विद्यालय में बच्चों संग दीपावली मनाई. बच्चों के बीच उन्होंने मिठाईयां, उपहार, मोमबत्ती, फल आदि वितरित कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दी.

इसे भी पढ़ें :- ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, जमशेदपुर के सूर्य धाम परिसर में दीपोत्सव, किया गया 11 हजार दीप प्रज्वलित

इसके साथ ही एसएसपी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी. पुलिस से उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए. एसपी ने बच्चों के साथ फुलझड़ियां जलाकर दीपावली मनाई और उनकी खुशियों में शामिल हुए.

इस अवसर पर एसपी किशोर कौशल ने कहा कि जिला पुलिस का प्रयास है कि जो बच्चे अपने परिवार से दूर रहते हैं उनकी दीपावली भी अच्छे से मने और वह भी अपनेपन का अहसास कर सके. इस तरह की दीपावली मना कर बच्चे भी काफी खुश हैं. पुलिस का यह छोटा सा प्रयास है कि वह लोगों से जुड़कर उनकी भावनाओं और समस्याओं को समझते हुए बेहतर कार्य करने की कोशिश करें.

इसे भी पढ़ें :- http://दीपावली के मौके पर ग्राहकों को लगाया जा रहा था नकली चुना, जाने क्या है पूरा माजरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *