ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, जमशेदपुर के सूर्य धाम परिसर में दीपोत्सव, किया गया 11 हजार दीप प्रज्वलित

Jamshedpur :- ओड़िसा राज्य के महामहिम राज्यपाल के पद कों संभालने के उपरांत शनिवार कों पहली बार रघुवर दास अपने गृह जिले जमशेदपुर पहुंचे. जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दी गई. जिसके बाद बड़ी संख्या मे लोगों के मिलने का ताँता लगा रहा.

इस दौरान जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या मे लोगों से उन्होने मुलाक़ात की, बातचीत के क्रम मे उन्होंने तमाम देश वासियों कों दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनायें दी, साथ ही उन्होंने देश मे लोकल फॉर वोकल कों बल देकर आगे बढ़ाने की अपील भी सभी से की.

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या धाम के तर्ज पर जमशेदपुर के सूर्य धाम परिसर मे दीपोत्सव मनाया गया. जहाँ 11 हजार दीयों को प्रज्वलित किया गया. इस दौरान ओड़िसा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास भी मौजूद रहे.

बता दें राज्यपाल के रूप मे पदभार संभालने के उपरांत वे शनिवार को पहली बार अपने गृह जिला जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होने मंदिर पहुंच कर पहले पूजा अर्चना की जिसके बाद उन्होंने परिसर मे लगाए गए दीयों को प्रज्वलित किया.

पूरा सूर्य धाम परिसर इस दौरान दीयों के प्रकाश से जगमगा उठा. बता दें सूर्य मंदिर कमिटी हर वर्ष इसका आयोजन अयोध्या धाम के तर्ज पर करती है. ओड़िसा के महामहिम राजयपाल रघुवर दास ने इस दौरान सभी कों दीपावली की बधाई दी. उन्होने कहा की जिस प्रकार अयोध्या धाम मे दीपोत्सव मनाया जाता है वैसे ही यहाँ भी दीपोत्सव मनाया जाता है. प्रभु राम के आगमन पर पूरा देश दीपावली मनाता है और अयोध्या धाम मे राम मंदिर का निर्माण भी अपने अंतिम चरण पर है और आगामी वर्ष इसका कार्य पूर्ण होगा. साथ ही उन्होने सभी कों दीपावली की बधाई भी दी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *