Jamshedpur Vyahut Kalwar Samaj: जमशेदपुर व्याहुत कलवार समाज की बैठक संपन्न ,15 सितंबर को मनेगा बलभद्र पूजा

Adityapur: ब्यावहुत कलवार समाज ,जमशेदपुर की बैठक रविवार शाम आदित्यपुर में अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी के आवास में आयोजित हुई। जिसमें आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले भगवान बलभद्र पूजा कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार की गई।
ये भी पढ़ें: Jamshedpur byahut kalwar Samaj: जमशेदपुर ब्याहुत कलवार समाज महिला समिति का गठन, होली मिलन का भी आयोजन
व्याहुत कलवार समाज की बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में ब्यावहुत कलवार समाज के सदस्य समेत महिला समिति की सदस्य भी मौजूद रही. आगामी 15 सितंबर को साकची बारी क्लब हाउस में भगवान बलभद्र की पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह। बच्चों के लिए खेलकूद व चित्रांकन प्रतियोगिता। महिलाओं के लिए मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे.बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री राजीव प्रसाद मुन्ना, प्रवक्ता राजेश कुमार मुन्ना, परमानंद प्रसाद ,रामजी प्रसाद, संतोष कुमार, रमेश प्रसाद ,महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता ,महासचिव पिंकी प्रसाद ब्याहुत,कोषाध्यक्ष निशि कुमारी, प्रियंका भारती, सीमा भगत, नीलम देवी ,चंचला देवी, रक्षान्द देवी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”