जमशेदपुर : नशा करने के लिए नही मिला पैसा तो युवक ने काट ली अपनी हाथ की नस

Jamshedpur : – नशे के आदि युवक अब आत्महत्या जैसी घटनाओं को अपना रहे हैं. ताजा मामला कपाली का है, जहां अनवर हुसैन नामक शख्स ने अपने हाथ के नस को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया.

इसे भी पढ़े :-

Saraikela suicide: लाइव वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के मोबाइल ज़ब्त कर पुलिस जुटी जांच में

आत्महत्या का प्रयास करने वाले शख्स अनवर हुसैन के रिश्तेदार ने बताया कि अनवर हुसैन नशे का आदि है उसे नशा मुक्ति केंद्र रांची में भर्ती कराया गया था. कई बार उसने आत्महत्या का प्रयास किया है दोबारा फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया है.

उन्होंने बताया कि नशा करने के लिए पैसा परिजनों द्वारा नहीं देने पर अनवर अपना आपा खो बैठता है और फिर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करता है. उन्होंने कहा कि आज उसके द्वारा हाथ का नस काटने का प्रयास किया गया है. जिसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

http://Saraikela suicide: लाइव वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के मोबाइल ज़ब्त कर पुलिस जुटी जांच में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *