वोट करेगा जमशेदपुर, अधिक से अधिक संख्या में लोग करें वोट

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर समाहरणालय परिसर में स्वीप कोषांग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कमिश्नर कोल्हान हरि कुमार केशरी एवं डीआईजी, कोल्हान मनोज रतन चौथे शामिल हुए.

चाईबासा : मतदाता जागरूकता के मद्देनजर रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

इस दौरान 25 मई 2024 को अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट डालने बूथों में जाएं. लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए प्रेरित किया गया. स्वीप कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यों ओड़िशा के सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर जिला, पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम जिला तथा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, सिमडेगा जिला के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.

इस दौरान जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग की ओर से तैयार किए गए वाहन स्टीकर, कॉफी मग को लॉन्च किया गया. साथ ही समाहरणालय परिसर में बनाये गए आकर्षक रंगोली एवं सेल्फी प्वाइंट में पदाधिकारियों ने तस्वीर खिंचाई. मतदाता शपथ पाठ का आयोजन कर आगामी चुनाव में मतदान करने की सभी ने प्रतिबद्धता जताई. वहीं हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर तथा गुब्बारे उड़ाकर मतदान का संदेश दिया.

मौके पर कमिश्नर, कोल्हान एवं डीआईजी, कोल्हान ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ जिले के गांव, पंचायत, प्रखंड, बाजार-हाट व सुदूरवर्ती गांव सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक करेगी. आयोजित स्वीप कार्यक्रम का नेतृत्व उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया.

http://राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रमंडलीय आयुक्त ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई मतदाता दिवस की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ