दिनदहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी, भिखारी के वेश में महिला ने दिया वारदात को अंजाम

जैंतगढ़ में दिनदहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी

जैंतगढ़ (प. सिंहभूम) : जैंतगढ़ के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घासू कॉलोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात महिला ने भिखारी का वेश बनाकर घर में प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी मनोज राय के घर में उस समय उनकी पत्नी अकेली थीं। इसी दौरान लगभग 12:15 बजे एक महिला भिखारी के वेश में घर के मुख्य द्वार से अंदर घुस गई। उस समय घर का दरवाजा खुला हुआ था और मनोज राय की पत्नी पलंग पर आराम कर रही थीं। इसी बीच उनकी आंख लग गई।

Adityapur Theft Case: आदित्यपुर: पॉश इलाके एम-टाइप में बेखौफ चोर, पूर्व दिवंगत पार्षद के घर का ताला तोड़ भीषण चोरी ​पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बंद घर को निशाना बनाकर कीमती सामान ले उड़े अपराधी

जैंतगढ़ में दिनदहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी

मौके का फायदा उठाकर महिला ने घर में रखी अलमारी खोल ली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गई। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

CCTV में कैद हुई संदिग्ध महिला

परिजनों के अनुसार कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध महिला भिखारी के वेश में घूमती नजर आई है। आशंका जताई जा रही है कि उसी महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

http://चाईबासा में डेंडराइट गैंग का भंडाफोड़, चोरी का सामान बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *