Adityapur Theft Case: आदित्यपुर: पॉश इलाके एम-टाइप में बेखौफ चोर, पूर्व दिवंगत पार्षद के घर का ताला तोड़ भीषण चोरी ​पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बंद घर को निशाना बनाकर कीमती सामान ले उड़े अपराधी

आदित्यपुर न्यूज़

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सबसे रिहायशी माने जाने वाले एम-टाइप इलाके में बीती रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसपूर्ण घटना को अंजाम दिया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास के समीप स्थित एम-टाइप 12 में, वार्ड 18 की पूर्व दिवंगत पार्षद विनीता अविनाश के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

Jamshedpur News : जमशेदपुर: चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, गोलमुरी थाना पुलिस की कार्रवाई

आदित्यपुर न्यूज़

​सभी कमरों को चोरों ने बारी-बारी से खंगाला

बताया जाता है कि इस आवास में दिवंगत पार्षद के देवर आलोक रंजन (सेना में कार्यरत, वर्तमान पदस्थापना जम्मू) का परिवार रहता है। फिलहाल परिवार के बाहर होने के कारण घर बंद था। चोरों ने सन्नाटे का फायदा उठाते हुए घर के सभी कमरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामानों के साथ-साथ घर में लगी एलईडी टीवी भी चोरी कर ली गई।

आदित्यपुर न्यूज़

​सफाई कर्मी के पहुंचने पर हुआ खुलासा

घटना की जानकारी शनिवार शाम 4:00 बजे तब हुई जब घर की साफ-सफाई के लिए तैनात स्थानीय महिला अनामिका वहां पहुंची। कमरों के ताले टूटे देख उसने तुरंत शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचित किया। आलोक रंजन के भाई मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चोरों ने शेड में खड़ी स्पोर्ट्स बाइक का लॉक तोड़कर उसे भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसमें विफल रहे।

आदित्यपुर न्यूज़

​सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए प्रश्नचिह्न

इतने हाई-प्रोफाइल और पॉश इलाके में हुई इस भीषण चोरी ने आदित्यपुर पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल है।

डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पुलिस से की जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वार्ड 18 के वर्तमान वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पड़ोस में हुई चोरी की घटना का कल विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

http://जमशेदपुर: शादी से पहले घर से आभूषण चोरी, महिला सहित दो गिरफ्तार, 2.60 लाख के गहने बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’