झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2022-24 का चुनाव संपन्न, बसंत मित्तल निर्वाचित हुए प्रांतीय अध्यक्ष

Chaibasa:- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022-24 का चुनाव संपन्न हुआ. विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी अशोक कुमार भलोटिया (जमशेदपुर) और बसंत कुमार मित्तल (रांची) से चुनाव मैदान में थे.
चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रांतीय चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल केडिया एवम मनोज बजाज ने 31 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के पश्चात सभी 24 जिलों के 13 मतदान केंद्र से मतगणना हेतु मतदान पेटी को रांची प्रांतीय मुख्यालय में मंगाया गया. जिसमे प्रांतीय पर्यवेक्षक, प्रमंडल चुनाव प्रतिनिधि एवम पीठासीन प्रतिनिधि के सहयोग से मतपेटी रांची पहुंची. 1अगस्त को अपराह्न 1 बजे के लगभग मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ हुई और अपराह्न 3 बजे तक संपूर्ण मतगणना पश्चात चुनाव समिति के विनोद जैन, कमल केडिया व मनोज बजाज ने संयुत रूप से मतगणना के परिणाम की घोषणा किया.
झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गये थे. जिनमे

1. रांची – 430 बसंत मित्तल, 158 अशोक भालोटिया को मिले
2. जमशेदपुर – 195 बसंत मित्तल, 474 अशोक भालोटिया को मिले
3. चाईबासा -142 बसंत मित्तल, 16 अशोक भालोटिया को मिले
4. धनबाद – 50 बसंत मित्तल, 94अशोक भालोटिया को मिले
5. बोकारो – 110 बसंत मित्तल, 29अशोक भालोटिया को मिले
6. बेरमो – 32 बसंत मित्तल, 15 अशोक भालोटिया को मिले
7. गिरिडीह – 34 बसंत मित्तल, 42 अशोक भालोटिया को मिले
8. डालटेनगंज – 15 बसंत मित्तल, 12 अशोक भालोटिया को मिले
9. हजारीबाग – 166बसंत मित्तल, 25अशोक भालोटिया को मिले
10. रामगढ़ – 97 बसंत मित्तल, 19 अशोक भालोटिया को मिले
11. देवघर – 64 बसंत मित्तल, 28 अशोक भालोटिया को मिले
12. मधुपुर – 62 बसंत मित्तल, 8 अशोक भालोटिया को मिले
13. दुमका – 87 बसंत मित्तल, 63 अशोक भालोटिया को मिले
कुल 3586 सदस्यो में 2486 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. जिसमे कुल 19 मत पत्र रद्द हुआ, जिसमे कुलबसंत मित्तल को कुल 1484 मत प्राप्त हुए और अशोक भालोटिया 983मत प्राप्त हुए. कुल 501मत से बसंत कुमार मित्तल बिजयी हुए.

रांची प्रमंडल के चुनाव प्रतिनिधि प्रवीण जैन छाबड़ा के कुशल नेतृत्व में सदस्यो ने मतगणना कार्य में सेवा प्रदान किया. जिसमे समिति के सदस्य अमित शर्मा, वरुण जालान, विशाल पाडिया, रोहित पोद्दार, दीपक जालान, आशीष डालमिया, यश गुप्ता, राकेश जैन, मनीष शर्मा, दीपक जालान, प्रमोद मोदी, रिंकू जालान, पवन मुरारका, सचिन मोतिका, विमल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,आशीष अग्रवाल ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया. मुख्य चुनाव समिति ने उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया. 13 मतदान केद्रो में चुनाव समिति द्वारा 13 प्रांतीय पर्यवेक्षक की टीम बनाई थी जिनमे सर्वश्री पवन बजाज (रांची), विजय खेमका (जमशेदपुर), पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा), सुरेश पी अग्रवाल (रामगढ़), सुरेश अग्रवाल (हजारीबाग), रामावतार कारीवाल (बेरमो), सीताराम अग्रवाल(बोकारो), मुरारी लाल अग्रवाल (धनबाद), प्रमोद छवछरिया (देवघर), श्रीमती मिटा गुटगुटिया (मधुपुर), दिनेश खेतान (गिरिडीह), संजय कुमार वर्मा (दुमका), नवल तुलस्यान ( डाल्टनगंज) को जिला व अनुमंडल में सक्रिय योगदान के लिऐ साधुवाद दिया.

13 पीठासीन अधिकारी पीठासीन पदाधिकारी (जमशेदपुर) संतोष जी अग्रवाल, (चाईबासा) राजकुमार मुंद्रा, (बोकारो) शिव हरी बंका, (बेरमो) नेमीचंद गोयल, (डाल्टनगंज) कृष्ण कुमार सराफ, (रांची) प्रवीन जैन छाबड़ा, (धनबाद) डी एन चौधरी,(दुमका) राजेंद्र मेहरिया, (देवघर) प्रदीप बाजला, (मधुपुर) कन्हैयालाल कन्नू, (रामगढ़) रमेश बोंदिया, (हजारीबाग) सुमेर सेठी प्रति भी आभार जताया, जिनके अथक सहयोग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई.

प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवम प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने चुनाव समिति के विनोद जैन, कमल केडिया और मनोज बजाज का विशेष आभार प्रकट कर उन्हे मोमेंटो प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भागचंद पोद्दार, विनय सरावगी, निर्मल काबरा एवम समस्त सम्मानित सदस्यो में सुरेश चंद अग्रवाल, ललित पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, अरुण गुप्ता, विष्णु सेन, कौशल राजगढ़िया, पवन पोद्दार, दीपक पारीक, संदीप मुरारका, संजय सर्राफ, किशोर मंत्री, आनंद जालान, अरुण बुधिया, अनिल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, रवि आनंद, लक्ष्मी चंद दीक्षित, नवीन बरेलिया, सौरव सरावगी उपस्थित एवम प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *