कदमा तौकीर मर्डर केस का 6 घंटे में हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी अयान गिरफ्तार

जानकारी देते सिटी एसपी

Jamshedpur (जमशेदपुर) : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को जमशेदपुर पुलिस ने 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद की, जबकि घटनास्थल से छह खोखे भी मिले हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=vC8Q36ENU3c[/embedyt]

Adityapur Firing: गोलियों से थर्राया सालड़ीह बस्ती ,अपराधी दीपक मुंडा व सुजय नंदी हत्याकांड के मुख्य गवाह पर अपराधियों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां

लंबे समय से चल रहा था तनाव

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तौकीर और अयान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। सितंबर माह में तौकीर ने अयान पर चापड़ से हमला किया था, जिसे लेकर दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई। इसी रंजिश के कारण गुरुवार रात तौकीर की हत्या की गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दाग दी लगातार छह गोलियां

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात अयान और उसके साथी कार से मौके पर पहुंचे और तौकीर को घेरकर हमला कर दिया। अयान ने तौकीर पर लगातार छह गोलियां दागीं और बाद में चापड़ से भी वार किया। वारदात के बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयान को उसके घर के पास से पकड़ लिया।

जानकारी देते सिटी एसपी
जानकारी देते सिटी एसपी

मृतक के खिलाफ दर्ज थे हत्या और रंगदारी के मामले

सिटी एसपी ने यह भी बताया कि तौकीर के खिलाफ पहले से ही हत्या और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। इसी साल उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल, अयान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

http://जमशेदपुर : मानगो में सिपाही की हत्या करने वाले अपराधिक गिरोह के दो सदस्यों सहित डकैती की योजना बनाते 06 अपराधकर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देसी कट्टा, गोलियां चोरी का माल तथा 407 गाड़ी बरामद