जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो के आदित्यपुर पैतृक कृष्णापुर गांव में धूमधाम से काली पूजा का आयोजन, 1958 से आयोजित हो रही पूजा

Saraikela :- जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर स्थित पैतृक कृष्णापुर गांव में किशोर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष धूमधाम के साथ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. दीपावली के शाम पंडाल का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने फीता काटकर किया.

काली पूजा उद्घाटन समारोह में शामिल होते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने समस्त कृष्णापुर ग्राम वासियों को काली पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस मौके पर सांसद ने बताया कि सन 1958 में गांव के पूर्वजों के सहयोग से यहां किशोर स्पोर्टिंग क्लब का गठन कर काली पूजा की शुरुआत की गई. जो निरंतर प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित होता है. सांसद ने बताया कि काली पूजा के मौके पर यहां पांच दिवसीय सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. उद्घाटन समारोह में सांसद के साथ एसियाया के पूर्व अध्यक्ष उद्यमी इंदर अग्रवाल, एसिया महासचिव दशरथ उपाध्याय भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *