Kapali Criminal Arrested: कपाली पुलिस को मिली सफलता: रंगदारी और हमले का नामजद शातिर अपराधी संतोष गोप उर्फ बावला, भेजा गया जेल

​सरायकेला:सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के चर्चित रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर मामले के नामजद आरोपी संतोष गोप उर्फ बावला (28 वर्ष) को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Saraikela Municipal Election 2026 सरायकेला: झारखंड की बदहाली पर बरसे आदित्य साहू; बोले- ‘भ्रष्टाचार और डर के साये में जी रहा है प्रदेश
​क्या है पूरा मामला?

घटना बीते 29 दिसंबर 2025 की है, जब कपाली ओपी अंतर्गत डोबो गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति से अवैध वसूली (रंगदारी) की मांग की थी। जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार करते हुए विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर घातक हथियारों से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में कपाली ओपी में कांड संख्या 203/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। 14 फरवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनारी के निर्मल नगर में घेराबंदी कर संतोष गोप को धर दबोचा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

​छापेमारी टीम में शामिल सदस्य

इस सफल अभियान में ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के साथ हसनैन अंसारी, रंजीत कुमार सिंह और अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

http://सरायकेला: कांड्रा के डुरांग में छात्र ने की आत्महत्या, चाय पीने के बाद कमरे में लगाया फंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज