Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»State»Jharkhand»विश्व संगीत दिवस पर कराओके नाइट्स कार्यक्रम आयोजित, सुरश्री सम्मान 2022 से सम्मानित हुए कलाकार
    Jharkhand

    विश्व संगीत दिवस पर कराओके नाइट्स कार्यक्रम आयोजित, सुरश्री सम्मान 2022 से सम्मानित हुए कलाकार

    By The News24 Live22/06/2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

    Chaibasa:- शारदा संगीतालय चाईबासा के द्वारा स्थानीय रविंद्र भवन में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह सह कराओके नाइट्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चाईबासा शहर के उन कलाकारों को सम्मानित करना था। जिन्होंने अपना जीवन संगीत के प्रति समर्पण किया और अपनी सेवा संगीत के क्षेत्र में दी।
    इनमें गणेश राम को शारदा संगीतालय के निदेशक मानस राय ने शॉल ओढ़ाकर एवं सर्टिफिकेट देकर इनका सम्मान किया। रेशमी पाल को शारदा संगीतालय के अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा ने शॉल ओढ़ाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं विशाल मुंडा को शारदा संगीतालय के सदस्य देवाशीष चटर्जी के द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इन सभी गुणिजनो को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुरश्री सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया साथ ही साथ शारदा संगीतालय से जुड़ने वाले नए सदस्यों का स्वागत सदस्यता प्रमाण पत्र देकर किया गया।

    कार्यक्रम के सांस्कृतिक संध्या में शारदा संगीतालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत की प्रस्तुति दी और सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शारदा संगीतालय के सभी कलाकार शामिल हुए जिनमें शाइनी दत्ता, पायल कुमारी पात्रों,हंसिका कुमारी, जूलियानि कोड़ा,मुनमुन बोस, तुलिप बोस,नेहा बोस,लक्ष्मी कर्मकार, नेहा मिश्रा, आराध्या राय,
    प्रियंका महाजन, निहारिका निषाद, देवांशु चटर्जी, शंकर उजिया,गौरी सामड, विवेक कुमार सिन्हा, अरनव कुमार, शिबू तुबिद ,मिशेल सना, मिशा जोशी आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।
    कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रकाश कुमार गुप्ता ने किया जबकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा संगीतालय के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

    jharkhand jharkhand news west singhbhum चाईबासा चाईबासा न्यूज झारखंड झारखंड न्यूज झारखंडन्यूज़ पश्चिम सिंहभूम वेस्टसिंघबहुम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    The News24 Live
    • Website

    Journalist

    Related Posts

    Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

    22/10/2025

    संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    22/10/2025

    सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

    22/10/2025
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.