Chaibasa News: झींकपानी जिप सदस्य पर महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जॉन मीरन ने कहा सब चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा की है साजिश

Chaibasa:- झींकपानी के जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा पर जगन्नाथपुर की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,युवती ने मनोहरपुर थाना में दर्ज कराया मामला। युवती द्वारा किये गए शिकायत के अनुसार प्रज्ञा केंद्र खोलने, राजनीति में बड़ा पद देने का झांसा देकर पहली 12 फरवरी को किया था दुष्कर्म। महिला ने आरोप लगाया है कि कई महीनों तक गांव गांव घुमाता था,और दुष्कर्म करता रहा। कहा कि प्रज्ञा केंद्र खोलने के एवज में जॉन मीरन मुंडा ने पीड़िता से पचास हजार रुपये भी लिया था।

महिला का आरोप है कि इस दौरान महिला गर्भवती हो गई थी,जहां जॉन मिरन मुंडा ने जबरन उसे बच्चा गिराने की दवा भी खिलाई थी, जिसके बाद वो बीमार रहने लगी। इस पर जब युवती ने जॉन मीरन मुंडा पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी व जंगल मे छोड़ने की धमकी भी दिया।

कहा आरोप गलत, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा की साजिश:-

इधर मामले को लेकर जॉन मीरन मुंडा ने कहा कि उन पर लगाये गए आरोप गलत है। कहा कि महिला का पूर्व में भी एक केस है,जिसे लेकर खुद महिला ने उससे सहयोग मांगा था। महिला को राजनीति सिखाने की बात कही,पर कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान जब महिला बार बार पैसे की डिमांड करने लगी तो वो समझ गया कि ये राजनीति नहीं सिर्फ पैसा लेना चाहती है,जिस कारण उन्होंने महिला से संपर्क तोड़ दिया। जिसके बाद महिला उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। जॉन मिरण मुंडा ने इन सब के पीछे चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा है,जॉन ने कहा कि विधायक दीपक बुरूवा ही सब साजिश रच कर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *