खरसावां विधायक खिलाड़ियों को मंच देने में नाकाम, खेल बिना विकास अधूरा: गणेश महाली

Saraikela: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सवेरा स्टार घागी द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में  घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली,भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। 
गणेश माहली ने कहा कि खरसावां  के विधायक ने खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है पिछले 8 साल से खरसावां को विकास के मामले में पीछे ढकेल कर रखा है क्षेत्र की विकास के प्रति उनका हमेशा ही उदासीन रवैया रहा है वे सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं।अगर खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ती है,तो मैं हर संभव मदद करने को हमेशा तत्पर रहूँगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवम ब्रदर्स ,द्वितीय पुरस्कार हिल टाइगर अयोध्या,
तृतीय पुरस्कार जापान हापन स्पोटिंग,चतुर्थ पुरस्कार स्कॉर्पियो इलेवन की टीम रहे। फाइनल मुकाबला शिवम स्पोर्टिंग और हिलटॉप अयोध्या के बीच खेला गया जिसमें प्लेंटी शूटआउट के जारए शिवम स्पोटिंग की टीम विजेता बना।
इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विमल साहू प्रखंड महामंत्री लवकिशोर महतो,जिला मंत्री दुलाल स्वासी,रामपद महतो,कृष्णा दास, विश्वजीत प्रधान,मुरली प्रधान,महादेब महतो,कालीपद महतो,सत्या महतो, कार्तिक महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप