Kharsawan: बंद अभिजीत प्लांट से चुराए स्क्रैप लोड पिकअप वैन के साथ दो चोर गिरफ्तार

खरसावां: बुरूडीह स्थित बंद अभिजीत प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्क्रैप लोड एक पिकअप वैन को ज़ब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े: Adityapur Scrap loaded vehicle case registered: अभिजीत प्लांट से 15 लाख के स्क्रैप ज़ब्त मामले में जुगसलाई के कारोबारी समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज, सिंडिकेट का होगा जल्द पर्दाफाश
पुलिस के कब्जे में ज़ब्त स्क्रैप लोड वैन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की स्क्रैप लोड पिकअप वैन चोरी कर निकला गया है, इसके बाद पुलिस ने तफ़्तीश शुरू की, इसी कड़ी में पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मामले में आरोपी जगदीश पात्रो,उम्र-30 करीब, पिता-स्व0 राम पात्रो, पता-ग्रा0-बुरुडीह, पो0-बुरुडीह, थाना-खरसावाँ , और लक्षमण माँझी उर्फ हपन माँझी, उम्र-21 वर्ष, पिता-सुरू मांझी, पता-असुरा, बुरुडीह, थाना-खरसावाँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है। वहीं इनके निशान से ही पर असुरा गांव में छुपा कर रखे गए स्क्रैप लोड पिकअप वैन को भी बरामद किया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,