Kolhan University Gold Medal: कोल्हन विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में निकिता पति को मिला गोल्ड मेडल , आदित्यपुर से घाटशिला तक सफलता की गूंज

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर ब्राह्मण टोला निवासी समाजसेवी एवं उत्कल सम्मेलनी आदित्यपुर शाखा के सचिव अरुण आचार्य के परिवार के लिए गर्व का क्षण आया है। उनकी भगिनी निकिता पति, जो घाटशिला की निवासी हैं और जमशेदपुर महिला कॉलेज में बी.एड प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ये भी पढ़े:- कोल्हान छात्र संघर्ष समिति ने कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा में किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, रखी 15 सूत्री मांगे

राज्यपाल संतोष गंगवार से गोल्ड मेडल प्राप्त करती निकिता

कोल्हन विश्वविद्यालय (Kolhan university) के छठे दीक्षांत समारोह में उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। निकिता पति को यह सम्मान शैक्षणिक सत्र 2020–23 में घाटशिला स्थित बीडीएसएल महिला कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में प्रथम स्थान हासिल करने पर मिला है। राज्यपाल के साथ‐साथ महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर की कुलपति अंजली गुप्ता ने भी निकिता पति को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

गोल्ड मेडल के साथ निकिता पति

निकिता पति की इस उपलब्धि से आदित्यपुर उत्कल सम्मेलनी और उड़िया समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने इसे पूरे समुदाय के लिए गौरवपूर्ण पल बताया है। अपनी सफलता पर निकिता ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, मामा अरुण आचार्य, तथा शिक्षिका मौसी को दिया। निकिता के पिता सत्यकिंकर पति घाटशिला के बीडीएसएल महिला कॉलेज में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं, जबकि मां तारामोनी पति गृहिणी हैं। परिवार तथा समाज के सहयोग और आशीर्वाद को निकिता अपनी सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बताती हैं।

इस उपलब्धि पर मामा अरुण आचार्य ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्कल समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि निकिता के सम्मान में उत्कल समाज जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा। निकिता पति की यह उपलब्धि युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

http://कोल्हान में भाजपा के भीष्म पितामह रुद्र प्रताप सारंगी की पुण्यतिथि पर चाईबासा जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि