कृष्णा करुआ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुवा और झारखंड का नाम किया रोशन, 21 देशों के बीच झारखंड टीम ने जीते 7 पदक

Chaibasa (चाईबासा) : चेन्नई में 5 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुवा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कृष्णा करुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुवा और झारखंड की पहचान बनाई।

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में जनेन सावैयां ने जीता कांस्य पदक

कृष्णा करुआ ने बीआर इंडिया टीम की ओर से भाग लेते हुए कुल 5 पदक हासिल किए —
जिनमें 3 पदक झारखंड टीम की ओर से और 2 पदक राष्ट्रीय टीम की ओर से प्राप्त हुए।
उनका प्रदर्शन शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो जैसे इवेंट्स में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

इस प्रतियोगिता में एशिया के 21 देशों — जैसे चीन, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग — के खिलाड़ियों ने भाग लिया। झारखंड टीम ने कुल 7 पदक जीते, जिनमें कृष्णा करुआ का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

गुवा अयस्क खदान क्षेत्र और पूरे झारखंड में उनकी इस सफलता से खुशी की लहर दौड़ गई है। हजारों स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने कृष्णा करुआ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

http://Chaibasa : 43 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के 24 मास्टर एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाएंगे अपना दम

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप