गम्हरिया ऊपरबेड़ा में मनी मजदूर नेता रतिलाल महतो की जयंती ,मंत्री चंपई सोरेन पहुंचे श्रद्धांजलि देने

Gamhariya: गम्हरिया ऊपरबेड़ा मैदान स्थित मजदूर नेता स्वर्गीय रतिलाल महतो की जयंती के उपलक्ष पर मंगलवार सुबह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री चंपई सोरेन ने स्वर्गीय रति लाल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मजदूर नेता स्वर्गीय रति लाल महतो को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रतिलाल महतो ने मजदूरों की लंबी लड़ाई लड़ी हैं जिसे भुलाया नहीं जा सकता. मजदूरों के हक और अधिकार के लिए स्वर्गीय महतो हमेशा मुखर रहे जिन्हें हम आज भी याद करते हैं।गौरतलब हैं कि जयंती के उपलक्ष खेल – कूद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता हैं.इस मौके पर गोपाल महतो, बीटी दास, बीरेंद्र महतो, सरोज मुखर्जी, शत्रुघ्न महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *