मागे पर्व पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, तांतनगर के लालू कालुंडिया ने मारी बाजी

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड के कमारहातु में मागे पर्व के अवसर पर मसकल फाउंडेशन की ओर से आयोजित 7 किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री दौड़ में तांतनगर के लालू कालुंडिया ने 20 मिनट 21 सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. तांतनगर के ही गुमदाबासा के कृष्णा बानरा ने द्वितीय और सदर के टेकराहातु निवासी राजेश सावैयां ने तृतीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में अन्य सात धावकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा.

इससे पूर्व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुम्बई के वरीय वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम और पूर्व सैनिक कैप्टन भीम सिंह देवगम ने झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया. इस मौके पर पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम, सोमय देवगम, सामु देवगम,कृष्णा देवगम,अर्जुन देवगम, सोनासिंह देवगम, सिंगराय देवगम, तुराम देवगम, राजेश देवगम, अभय देवगम, सिंगराय देवगम, प्रकाश देवगम आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ