PM Panchpran Youth Festival: सरायकेला में प्रधानमंत्री पंचप्राण पर आधारित युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

सरायकेला: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्राण पर आधारित भारत सरकार के खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला मुख्यालय सरायकेला के कुंवर विजय प्रताप गर्ल्स उच्च विद्यालय में युवा उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र  सिन्हा, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ,जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केंद्र क्षितिज कुमार, डिप्टी डायरेक्टर पीआईबी सैयद रहमान, उमाशंकर जेआईएस के स्टेट हेड, विद्यालय के प्राचार्य नारायण कुमार उपस्थित रहे।
युवा महोत्सव के साथ एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है।इस भव्य चित्र प्रदर्शनी में आकर्षक चित्रों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी की लड़ाई पर विशेष जानकारियां दी गई। चित्र प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में मोटे अनाज तथा मिशन लाइफ पर भी आकर्षक और ज्ञानवर्धक जानकारियां  छात्राओं क़ दिया गया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित की जाने वाली की प्रदर्शनी 4 एवं 5 मार्च तक रहेगी। प्रदर्शनी के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु