सड़क किनारे खड़ी टेलर के पीछे महारानी बस ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत 2 दर्जन घायल, देखें video

Saraikela:- ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एन एच 33 दारुदा के समीप सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब बिहार के पाली से जमशेदपुर जा रही महारानी बस सड़क किनारे खड़े एक टेलर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के कंडक्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही बस के खलासी समेत दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

वहीं झमाझम बारिश के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जमशेदपुर भेजा। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस चालक नशे में धुत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप